RSSB LDC 2018 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं विस्तृत जानकारी.....देखे एवं डाउनलोड करे महत्वपूर्ण प्रपत्र

जयपुर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही एलडीसी भर्ती 2018 के पदों के डेढ़ गुना प्रोविजनल परिणाम के चयनित के दस्तावेजों का सत्यापन करने हेतु विभाग निर्धारण के बाद जल्द ही प्रेस नोट जारी होगा.....लेकिन उससे पूर्व आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी है....
आवश्यक दस्तावेज जो अनिवार्य है:-
1.विस्तृत आवेदन पत्र(यह RSSB की साइट पर मौजूद है)
विस्तृत आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                              clickhere
नोट:- 
1.इस फॉर्म को डाउनलोड करके सावधानी पूर्वक बिना त्रुटि के भरे।
2.10 वी की अंकतालिका
3.10 वी का प्रमाण पत्र(नोट:-वर्तमान में अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र एक साथ ही आते है लेकिन BSER में 2011 से पूर्व अलग अलग आते थे इसलिए 2011 से पूर्व के अभ्यर्थी प्रमाण पत्र अवश्य ले लेवे....यदि आपके पास उपलब्ध नही है तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यलय अजमेर से प्राप्त कर लेवे एवं जिन अभ्यर्थियो की 10 वी BSER के अलावा किसी बोर्ड जैसे CBSE... UP बोर्ड या अन्य से की है तो वे अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र दोनों अवश्य रखे।
4.12 वी की अंकतालिका
5. 12  वी का प्रमाण पत्र(नोट:-वर्तमान में अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र एक साथ ही आते है लेकिन BSER में 2011 से पूर्व अलग अलग आते थे इसलिए 2011 से पूर्व के अभ्यर्थी प्रमाण पत्र अवश्य ले लेवे....यदि आपके पास उपलब्ध नही है तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यलय अजमेर से प्राप्त कर लेवे एवं जिन अभ्यर्थियो की 10 वी BSER के अलावा किसी बोर्ड जैसे CBSE... UP बोर्ड या अन्य से की है तो वे अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र दोनों अवश्य रखे। इसके अतिरिक्त यदि आपने VMOU द्वारा 12 वी के समकक्ष होने वाले डिप्लोमा को किया है तो VMOU से प्रमाण पत्र अवश्य ले लेवे)
6.स्नातक.... स्नातकोतर या अन्य की अंकतालिका एवं डिग्री( यदि आप स्नातक पास है और स्नातक को दर्शना चाहते है तो आप दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान मार्कशीट एवं डिग्री या प्रोवीजनल डिग्री प्रस्तुत कर सकते है.....
Note:- किसी भी अंकतालिका में नाम ....पिता का नाम...माता का नाम....जन्मतिथि में से किसी मे भी मे कोई त्रुटि है तो आप शपथ पत्र अवश्य पेस करे....
शपथ पत्र के फॉर्मेट को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                            clickhere
7.OBC/SC/ST प्रमाण पत्र(जाति प्रमाण पत्र)
8.आय प्रमाण पत्र:- जिन अभ्यर्थियो ने आय 2.5 लाख से कम दर्शायी हो वे आय प्रमाण पत्र 5 पेज वाला बनाकर प्रस्तुत करना होंगा
आय प्रमाण पत्र (5 पेज) के फॉर्मेट की पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                            clickhere
8.अन्य प्रमाण पत्र यदि आप विधवा, परित्यक्ता या विशेष योग्यजन है तो उनका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।
विधवा एवं परित्यक्ता के लिए 50 रुपये नॉन जुड्सरी स्टाम्प शपथ पत्र प्रस्तुत करना होंगा जिसके फॉर्मेट को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                              clickhere
9. कम्प्यूटर योग्यता के लिए मान्य डिप्लोमा या डिग्री की मार्कशीट जैसे RSCIT.... अन्य(नोट:- एपियरिंग वाले अभ्यर्थियो के लिये उक्त कोर्स में आवेदन के समय एनरोलमेंट होना जरूरी है एवं टाइपिंग से पूर्व परिणाम जारी हुआ हो)
नोट:-यदि आपने RSCIT की मार्कशीट करेक्शन के लिए जमा करवा रखी है तो आप वहाँ से रिसिप्ट लेकर शपथ पत्र के साथ जमा करवाये।
10. चरित्र प्रमाण पत्र(1)- जहाँ से रेगुलर मॉड पर अंतिम शिक्षा प्राप्त की हो उस शिक्षण संस्थान द्वारा जारी
उक्त चरित्र प्रमाण पत्र के फॉर्मेट को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                                 clickhere
11.चरित्र प्रमाण पत्र(संख्या 2):- राजपत्रित अधिकारी या वार्ड पंच....सरपंच में किसी के द्वारा भी जारी हो।
राजपत्रित अधिकारी वाले 2 चरित्र प्रमाण पत्रों के फॉर्मेट की पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए                                                   clickhere
12.विवाह प्रमाण पत्र:
यदि आपका विवाह 22.05.2005से पूर्व हुआ है तो शपथ पत्र पेश करना होंगा।
जिनका विवाह 22.05.2005 से पूर्व हुआ है वे इस शपथ पत्र को डाउनलोड कर लेवे   clickhere
नोट:- इसे 50 रुपये के स्टाम्प के साथ सत्यापित करावे।
नोट:- यदि आप विवाहित है एवं आवेदन में अविवाहित दर्ज किया है तो भी आप DV के दौरान अपना विवाह प्रमाण पत्र एफीडेविट के साथ प्रस्तुत कर सकते है।जिसके लिए नीचे फॉर्मेट दिया जा रहा है।
12.1 अविवाहित सम्बन्धी घोषण पत्र:- यदि अविवाहित है तो उसके लिए अविवाहित होने सम्बंधित घोषणा पत्र देना होंगा
अविवाहित घोषणा पत्र के फॉर्मेट को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                              clickhere
12.2 संतान सम्बंधित घोषणा पत्र:- यदि आप विवाहित है तो संतान सम्बंधित घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होंगा जिसमे संतान है या नही है या कितनी है को दर्शाना होंगा।
संतान सम्बंधित घोषणा पत्र को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।                                                clickhere
13.मूल निवास प्रमाण पत्र( डिजिटल)
14. 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर
15. यदि आप राज्य/निजी सेवा के कर्मचारी है तो आपको सम्बंधित विभाग या कम्पनी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होंगा।
नोट दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान इतने को दस्तावेज आवश्यक होते है इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन.... मेडिकल सर्टिफिकेट....धूम्रपान न करने के वचन बंध पत्र सहित 2 से अधिक संतान न होने वाले दस्तावेज नियुक्ति के समय आवश्यक होंगे।