पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पाठ्यक्रम में फिर से हुआ संसोधन...अब अपराध, महिला एवं बाल हिंसा जगत के भी पूछे जाएंगे प्रश्न....यहाँ से डाउनलोड करे संसोधित पाठ्यकम्र एवं परीक्षा पैटर्न

जयपुर
राजस्थान पुलिस विभाग ने पूर्व में जारी स्टैंडिंग आर्डर को संशोधित करते हुए अब एक बार फिर से पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत अब एक नया सेक्शन जोड़ा गया है जिसमें अपराध महिला एवं बाल हिंसा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए संशोधित स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी संसोधित स्टैंडिंग ऑर्डर को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।.                              clickhere
पूर्व में लिखित परीक्षा के तीन सेक्शन होते थे लेकिन अब चौथा सेक्शन जोड़ा गया है जिसमें 5 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे यानी प्रत्येक प्रश्न अध्ययन का होगा जिसमें अपराध जगत एवं महिला बाल हिंसा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे इससे पूर्व विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 के पाठ्यक्रम को बदलते हुए सेक्शन ए में कंप्यूटर विषय को जोड़ा तथा प्रश्नों की संख्या में भी बढ़ोतरी की थी।
इसके साथ ही गृह विभाग ने पत्र जारी कर पुलिस भर्ती सेल को विज्ञप्ति जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी है।


शिक्षा जगत से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
                                          Click here